11 वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष में जिला आयुष अधिकारी विदिशा के निर्देशों के पालन में औषधालय आयुष्मान आरोग्य मंदिर खमतला में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर की शुरूआत भगवान धन्वंतरि के पूजन से एवं प्रसाद वितरण कर हुई तदुपरांत पौधारोपण कार्यक्रम संपादित किया गया जिसमें औषधालयीन स्टाफ द्वारा 10 औषधि पोधों का रोपण कर ग्राम वासियों को उसकी देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई एवं औषधि पौधों के बारे में जानकारियां दी गई इसके बाद औषधालय प्रांगण में स्वास्थ्य परीक्षण एवं रोग निदान चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 95 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य लाभ हेतु औषधि दी गई और प्रकृति परीक्षा की गई एवं योग और आहार के बारे में सलाह दी गई।
साथ ही साथ दिनचर्या, ऋतुचर्या की जानकारी औषधालय के चिकित्सक के माध्यम से प्रदाय की गई।
औषधालय में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ चेतन टिक्कस द्वारा बताया गया की इस समय मौसम में बार बार बदलाव आने के कारण बीमारिया हो रही हैं जिनके बचाव हेतु नियमित योग करें, आस पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे, घर का बना स्वच्छ भोजन लें बाहरी खाने पीने की चीजों से बचे, पैक और प्रोसेस भोज्य पदार्थो के सेवन न करें।
इसके साथ रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने हेतु तुलसी, गुडवेल, अदरक, हल्दी का सेवन करें अपने नज़दीकी आयुष औषधालय में जा कर चिकित्सक से सलाह लें।


