उमरिया 10 सितंबर- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 11 सितंबर को मानपुर विकासखण्ड मुख्यालय के अमरपुर में अपरान्ह 3 बजे से शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर आयोजन से पहले अधिकारियों व्दारा ग्राम अमरपुर, मझोखर, खलौंध, कोटरी, टिकुरी, देवगवां, बडछड, बचहा, सलैया, मुडगुडी असोढ एवं महरोई का भ्रमण किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय सहित जिले के वरिष्ठ विभागीय अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे तथा आम जनों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी लेंगे।