उमरिया 7 सितंबर - जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 8 जनवरी 2027 तक मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है।

कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने निर्देश दिए है कि अधिकारी शिविर में शामिल होने से पहले ग्रामों एवं शहरी वार्डो मे पहुंचकर अपने अधीनस्थ कार्यालयों, छात्रावास, विद्यालय, अस्पताल, उचित मूल्य दुकान एवं अन्य संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे तथा तदुपरांत दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित जन संवाद स्थल में उपस्थित होकर अपने अपने विभाग के किए गए निरीक्षण की विस्तृत जानकारी से अवगत कराएंगे तथा शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 11 सितंबर को मानपुर विकासखण्ड मुख्यालय के अमरपुर में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर आयोजन से पूर्व अधिकारियों व्दारा ग्राम अमरपुर, मझोखर, खलौंध, कोटरी, टिकुरी, देवगवां, बडछड, बचहा, सलैया, मुडगुडी असोढ एवं महरोई का भ्रमण किया जाएगा।