सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विदिशा जिले के ग्राम खामखेड़ा कस्बा के निवासी श्री अमित सेन के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना ने नई खुशियां लाई हैं। पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहने को विवश था, जहां बारिश के दिनों में पानी टपकने और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परिवार के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक आवास का सपना वर्षों से अधूरा था।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता मिलने पर श्री अमित सेन का पक्का मकान बनकर तैयार हुआ। अब उनका परिवार सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक घर में रह रहा है। नए मकान ने उन्हें न केवल सुरक्षा प्रदान की है, बल्कि सामाजिक सम्मान और आत्मविश्वास भी बढ़ाया है। बच्चों के लिए बेहतर वातावरण और परिवार के लिए सुखद जीवन सुनिश्चित हुआ है।

श्री अमित सेन ने अपने सपनों का घर मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना वास्तव में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और खुशहाली का नया अध्याय लिख रही है।