मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में नोडल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र के ग्रामों में सघन भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को मौके पर ही चिन्हित कर संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं एवं मूलभूत सुविधाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है।

विदिशा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को आयोजित शिविरों एवं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान पेयजल, स्वच्छता, सार्वजनिक परिसंपत्तियों के उपयोग सहित अन्य स्थानीय समस्याओं को मौके पर देखा गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

खास बातें

  • संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री नितिन जैन ने बताया कि ग्राम पंचायत पिपरिया अजीत के भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वच्छता परिसर बंद मिला।
  • ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि परिसर पर ताला लगा हुआ है, जिसके कारण सार्वजनिक उपयोग के लिए निर्मित इस सुविधा का उपयोग नहीं हो पा रहा था।
  • मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई कर लॉक किए गए सामुदायिक स्वच्छता परिसर का ताला खुलवाया गया तथा परिसर को ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया गया।

संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री नितिन जैन ने बताया कि ग्राम पंचायत पिपरिया अजीत के भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वच्छता परिसर बंद मिला। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि परिसर पर ताला लगा हुआ है, जिसके कारण सार्वजनिक उपयोग के लिए निर्मित इस सुविधा का उपयोग नहीं हो पा रहा था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई कर लॉक किए गए सामुदायिक स्वच्छता परिसर का ताला खुलवाया गया तथा परिसर को ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया गया। इससे ग्रामीणों के लिए निर्मित सार्वजनिक सुविधा का पुनः उपयोग सुनिश्चित हो सका।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के दौरान प्रशासन द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान सामने आने वाली समस्याओं का केवल संज्ञान ही न लिया जाए, बल्कि जहां संभव हो वहां मौके पर ही समाधान कर ग्रामीणों को त्वरित राहत प्रदान की जाए। अभियान के माध्यम से शासकीय सेवाओं की पहुंच को ग्रामीणों के द्वार तक ले जाने और जनसमस्याओं के निराकरण में स्थानीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।