प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत राज्य शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में विदिशा जिले में 17 सितंबर की शाम 7 बजे आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम से अभियान का शुभारंभ होगा।
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में विदिशा जिले आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के सुव्यवस्थित रूप से क्रियान्वयन के लिए मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विदिशा द्वारा जिले के 135 स्व सहायता समूहों ने मिट्टी और गोबर से निर्मित 296987 दीपक तैयार किए हैं। जिसमें गोबर से निर्मित 70761 और मिट्टी से निर्मित 226226 दीपक तैयार किए गए हैं।
मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा उपलब्ध जानकारी अनुसार विदिशा जिले के सभी 07 विकासखंड विदिशा, बासौदा, कुरवाई, नटेरन, सिरोंज, लटेरी और ग्यारसपुर के कुल 135 स्व सहायता समूहों द्वारा यह दीपक आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए हैं।
जिसकी विकास खंडवार जानकारी अनुसार कुरवाई विकासखंड के 25 स्व सहायता समूह द्वारा कुल 59400 दीपक तैयार किए गए हैं, जिनमें 33650 गोबर से निर्मित और 25750 मिट्टी से निर्मित दीपक शामिल हैं। इसी प्रकार नटेरन विकासखंड के 18 स्व सहायता समूह द्वारा कुल 32900 दीपक तैयार किए गए हैं, जिनमें 4150 गोबर से निर्मित और 28750 मिट्टी से निर्मित दीपक शामिल हैं।
सिरोंज विकासखंड के 10 स्व सहायता समूह द्वारा कुल 13630 दीपक तैयार किए गए हैं, जिनमें गोबर से निर्मित 1511 और मिट्टी से निर्मित 12119 दीपक शामिल हैं। लटेरी विकासखंड के 15 स्व सहायता समूह द्वारा कुल 22900 दीपक तैयार किए गए हैं, जिनमें 6500 गोबर से निर्मित और 16400 मिट्टी से निर्मित दीपक शामिल है।
ग्यारसपुर विकासखंड के 30 स्व सहायता समूह द्वारा सर्वाधिक 94385 दीपक तैयार किए गए हैं, जिनमें 16485 गोबर से निर्मित और 77900 मिट्टी से निर्मित दीपक शामिल हैं।
बासौदा विकासखंड के 13 स्व सहायता समूह द्वारा 22000 दीपक तैयार किए गए हैं जिनमें गोबर से निर्मित 1000 और मिट्टी से निर्मित 21000 दीपक शामिल है तथा विदिशा विकासखंड के 24 स्व सहायता समूह द्वारा कुल 51772 दीपक तैयार किए गए हैं, जिनमें 7465 गोबर से निर्मित और 44307 मिट्टी से निर्मित दीपक शामिल हैं।


