सेवा संकल्प अभियान के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए जिले में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत बासौदा के ग्राम पचमा निवासी श्री मंगल सिंह कुशवाह को पेंशन योजना का लाभ प्राप्त हुआ।

पेंशन की सुविधा मिलने से श्री मंगल सिंह कुशवाह को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध हो रही है। उन्होंने शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री जी के प्रति साधुवाद एवं आभार व्यक्त किया।

श्री मंगल सिंह ने कहा कि पेंशन मिलने से उन्हें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति में आर्थिक सहारा मिला है। उन्होंने शासन की इस पहल को जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए उपयोगी बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ ही जनभागीदारी, सुशासन और जनकल्याण की भावना को और मजबूत किया जा रहा है।