युवाओं में प्रशासनिक समझ, नेतृत्व क्षमता, जीवन कौशल, संचार दक्षता, विश्लेषणात्मक सोच एवं तकनीकी क्षमताओं के समग्र विकास के उद्देश्य से मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक जिले के प्रत्येक विकासखंड में 15 इंटर्न्स के लिए एक वर्ष की इंटर्नशिप हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इंटर्नशिप कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की प्रक्रिया से जुड़कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही युवाओं की नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल, विश्लेषणात्मक एवं तकनीकी दक्षताओं को विकसित करने पर भी विशेष जोर रहेगा।
खास बातें
- पात्रता: इस कार्यक्रम के लिए मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी युवा आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक उसी जिले का मूल निवासी होना चाहिए, जिस जिले के लिए वह आवेदन कर रहा है।
- आवेदक की आयु 18 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
पात्रता: इस कार्यक्रम के लिए मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदक उसी जिले का मूल निवासी होना चाहिए, जिस जिले के लिए वह आवेदन कर रहा है। आवेदक द्वारा भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से शैक्षणिक सत्र 2022-23, 2023-24 अथवा 2024-25 में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक अथवा स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 18 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
केवल ऑनलाइन आवेदन मान्य: इच्छुक एवं पात्र युवा केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए एमपी ई-सेवा पोर्टल पर जाकर सर्च बॉक्स में ‘ मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस ’ दर्ज कर संबंधित सेवा का चयन करते हुए आवेदन अपलोड किया जा सकता है। आवेदन के लिए एमपी ई-सेवा पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है।
इंटर्नशिप की अवधि एक वर्ष रहेगी। इंटर्नशिप अवधि के दौरान नियमानुसार स्टाइपेंड प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं रोडमैप की सूचना CEDMAP की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। आवेदकों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित एमपी ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करें। अन्य किसी माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।



