सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान गतिविधि के तहत आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर पालिका टीकमगढ़ द्वारा वृंदावन सागर तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
स्वच्छता अभियान में टीकमगढ़ विधायक श्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अब्दुल गफ्फार खान, श्रीमती सरोज राजपूत, श्री विवेक चतुर्वेदी, श्री अभिषेक खरे रानू, श्री महेश साहू, अन्य जनप्रतिनिधि,कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया सहित जन अभियान परिषद सदस्य, नकांकुर संस्थान सुदर्शन फाउंडेशन संस्थान, पार्षद, अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने श्रमदान करते हुए वृंदावन सागर तालाब परिसर में स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता की।
इस अवसर पर स्वच्छता कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता को जनअभियान बनाने तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया।
