बैंक अथवा मोबाइल नम्बर से संबंधित समस्या की वजह से जिन हितग्राहियों के प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत ऋण प्रकरण स्वीकृत नहीं हो पा रहे हैं, उन्हें शासन द्वारा पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर बैंक शाखा परिवर्तित करने व मोबाइल नम्बर अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आवेदक नागरिक सुविधा केन्द्र (सीएससी) पर जाकर अपनी बैंक शाखा का परिवर्तन एवं मोबाइल नम्बर अपडेट करा सकते हैं। इस आशय की जानकारी सहायक संचालक हाथकरघा द्वारा दी गई है। हितग्राहियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने मोबाइल नम्बर सही एवं चालू स्थिति में अपडेट कराएं, जिससे योजना के अंतर्गत बैंक ऋण व अन्य लाभ दिए जा सकें।


