राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अन्तर्गत वर्ष 2019-20 में स्वीकृत परियोजना "Cage Culture in Reservoirs" अन्तर्गत घोड़ापछाड़ जलाशय जिला भोपाल में मत्स्यपालन, मत्स्योत्पादन हेतु 24 केज 01 बैटरी स्थापित किए गए थे। केजों के संचालन हेतु पूर्व में किया गया अनुबंध अब समाप्त हो चुका है।24 केजों का मत्स्यपालन, मत्स्योत्पादन हेतु पुनः आवंटन किया जाना है। इस हेतु इच्छुक संस्था, फर्म, समूह, व्यक्ति से आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं।

इच्छुक आवेदक अपना आवेदन विज्ञप्ति प्रकाशन से 07 दिवस तक कार्यालयीन दिवस / समय में कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग पातरा मत्स्यबीज प्रक्षेत्र जिला भोपाल में प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों में से हितग्राही का चयन "पहले आओ पहले पाओ" के आधार पर किया जाएगा। चयनित हितग्राही को विभाग द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार अनुबंध निष्पादित करना होगा।