मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति, भोपाल के तत्वावधान में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत देवगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुढ़ा-चंबल एवं खांडोली में एचआईवी, एड्स जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुरैना तथा मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, सिविल अस्पताल जौरा के मार्गदर्शन में आईसीटीसी जौरा द्वारा आयोजित इन कार्यशालाओं का उद्देश्य समुदाय को एचआईवी, एड्स के प्रति जागरूक करना तथा एचआईवी जांच को लेकर लोगों में व्याप्त झिझक को दूर करना रहा। कार्यशाला का आयोजन पंचायत भवन गुढ़ा-चंबल तथा शांति पब्लिक हाई स्कूल, खांडोली के परिसर में किया गया।
खास बातें
- कार्यशाला का आयोजन पंचायत भवन गुढ़ा-चंबल तथा शांति पब्लिक हाई स्कूल, खांडोली के परिसर में किया गया।
- अभियान के तहत आईसीटीसी टीम द्वारा गांव में घर-घर दस्तक देकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया तथा उन्हें समय पर एचआईवी जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।
- कार्यशाला में अन्य संक्रामक एवं गंभीर बीमारियों के प्रति भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
इस दौरान आईसीटीसी परामर्शदाता श्री संदीप सेंगर ने ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं एवं किशोर-किशोरियों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों तथा आईसीटीसी केंद्र पर उपलब्ध सेवाओं एवं जांच प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर जांच एवं आवश्यक परामर्श से एचआईवी संक्रमण की स्थिति में उचित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।
अभियान के तहत आईसीटीसी टीम द्वारा गांव में घर-घर दस्तक देकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया तथा उन्हें समय पर एचआईवी जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान एचआईवी संबंधी जानकारी एवं परामर्श के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 1097 तथा क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यशाला में अन्य संक्रामक एवं गंभीर बीमारियों के प्रति भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में खांडोली ग्राम पंचायत के सरपंच श्री नवल सिंह सिकरवार, एएनएम श्रीमती कृष्णा कुशवाहा, शिक्षक श्री राजेश पाराशर, एमपीडब्ल्यू श्री मुन्नालाल पावक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुमन सिकरवार एवं श्रीमती शैलेंद्री सिकरवार, आशा कार्यकर्ता श्रीमती कृष्णा सिकरवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी एवं किशोर-किशोरियां उपस्थित रहे।



