उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। उनकी आराधना हमें बुद्धि, विवेक, संयम और सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं का प्रतीक है और समाज में एकता, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने इस पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।